Car Safety : जीवन का एक और पहलू जिस में लोगों की बुरी आदतें होती हैं, चाहे उन्हें पता हो या न, वह है गाड़ी चलाते समय का. कोई भी व्यक्ति परफैक्ट ड्राइवर नहीं होता, लेकिन कुछ ऐसी ड्राइविंग आदतें होती हैं जो आने वाले समय में कार में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं.

कार खरीदने के लिए बड़ी रकम की आवश्यकता होती है. कोई लोन ले कर खरीदे या अपनी जमापूंजी का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर के. बहुत लोगों के लिए यह सपना है जो लाइफटाइम में एक बार ही पूरा हो पाता है. तब क्यों न हम अच्छे से इस की देखभाल करें. हमारी कुछ बुरी आदतें होती हैं जो कार हैल्थ के लिए दुश्मन हैं-

पार्किंग ब्रेक न लगाना

ढलान पर पार्किंग ब्रेक नहीं लगाना कभी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. समतल पर भी पार्किंग ब्रेक लगाना चाहिए. आजकल नई गाडि़यों में इन्हें न लगाना कार के लिए बुरा है. इसे नहीं लगाने से कार का पूरा लोड ट्रांसमिशन सिस्टम के एक छोटे से पुर्जे, जिसे पार्किंग पौल कहते हैं, पर आ जाता है. इस के चलते इस का वियर टियर (घिसना, टूटना) जल्दी होता है और कभी टूट भी सकता है.

तेल की टंकी खाली या बहुत कम तेल रखना

अकसर तेल की टंकी में कुछ लोग बहुत कम पैट्रोल या डीजल रखते हैं. फ्यूलपंप तेल में डूबे रहने से पंप ठंडा रहता है और बेहतर काम करता है. कहीं ऐसा न हो पैट्रोलपंप पर थोड़ाथोड़ा तेल भरवाने की आदत के चलते फ्यूलपंप ही न बदलना पड़ जाए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...