Trending Debate : लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यम के वर्कप्लेस पर हफ्ते में 90 घंटे काम करने वाले बयान पर गरमागरम बहस छिड़ी हुई है. कोई सुब्रह्मण्यम को गरिया रहा है तो कोई उन का समर्थन कर रहा है.

दिल्ली स्थित एक पोस्ट औफिस में शाम 4.45 पर लता एक जरूरी पत्र स्पीड पोस्ट करवाने पहुंची. काउंटर पर बैठी महिला ने उन से कहा, “आप को जल्दी आना चाहिए. अब तो स्पीड पोस्ट नहीं हो रही है.”

लता ने कहा, “अभी तो 5 बजने में पूरे 15 मिनट बाकी हैं. अभी से कैसे बंद हो गया? मैं सुबह जब साढ़े दस बजे आई थी तब आप की सीट खाली पड़ी थे. पता चला आप देर से आती हैं. 10 मिनट इंतजार कर के मैं अपने औफिस चली गई. अब भी मैं समय से आई हूं तो आप कह रही हैं कि जल्दी आना चाहिए?

“मैडम आप कल आइएगा. मैं सारे पैसे काउंट कर के भीतर जमा कर आई हूं. आज का हिसाब पूरा हो गया है. आप की वजह से मुझे फिर से हिसाब कर के भीतर जमा करना पड़ेगा.”

“तो आप को 5 बजे के बाद हिसाब करना चाहिए. पोस्ट औफिस तो 5 बजे बंद होता है. आपने पहले क्यों कर दिया?”

जब काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी ने स्पीड पोस्ट करने से साफ मना कर दिया तब लता ने पोस्ट औफिस के मैनेजर से लिखित में उस की शिकायत कर दी. यही नहीं उन्होंने फेसबुक पर भी यह बात वायरल कर दी. अगले दिन उस महिला कर्मचारी को उस काउंटर से हटा दिया गया. हालांकि इस से उस की कामचोरी की आदत नहीं जाएगी. वह जिस सीट पर होगी वहां समय से पहले ही काम बंद कर देगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...