Healthy Life : बिस्तर पर मोजे पहनने से आप को जल्दी नींद आने में मदद मिल सकती है और रात में बेहतर नींद आ सकती है. बिस्तर पर मोजे पहनना कूलिंग मैकेनिज्म (ठंडा करने की प्रक्रिया) के रूप में काम करता है, क्योंकि मोजे पहनने से आप के पैरों का तापमान नियंत्रित रहता है, जो आप के पूरे शरीर के तापमान को प्रभावित कर सकता है.

2018 के एक अध्ययन से पता चला है कि पैरों में बहुत सारी ब्लड वेसेल्स होती हैं, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करती हैं. जब हम मोजे पहनते हैं तो ये ब्लड वेसेल्स को गरम होने से रोकते हैं, जिस से शरीर को आरामदायक स्थिति में रखा जाता है. हमारे शरीर का तापमान रात के दौरान स्वाभाविक रूप से गिरता है और यह अच्छी नींद के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया है.

स्टडी में पाया गया कि औसतन जो लोग 7 घंटे की नींद की अवधि के दौरान मोजे पहनते थे वे 7.5 मिनट पहले सो गए, 7.5 कम बार जागना पड़ा और उन्हें 32 अतिरिक्त मिनट की नींद मिली.

हमारे शरीर में कुछ प्रमुख जगहें हैं जहां गरमी का आदानप्रदान ज्यादा होता है. पैरों के तलवे उन में से एक हैं. मोजे पहनने से शरीर के तापमान में सुधार हो सकता है, क्योंकि यह रक्त वाहिकाओं के विस्तार में मदद करता है. जैसे ही पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, शरीर से गरमी बाहर निकलने लगती है और शरीर ठंडा होता है, जिस से बेहतर नींद मिलती है. यह कूलिंग प्रक्रिया शरीर को आरामदायक स्थिति में लाती है, जिस से व्यक्ति गहरी नींद में जा सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...