3400 Lipstick Kisses: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर इलाके के रहने वाले आदित्य सिकरवार की गर्लफ्रैंड ने एक विदेशी सोशल मीडिया ट्रैंड से इंप्रैस हो कर कार पर लिपस्टिक से होंठों के निशान बनाने का आइडिया दिया. गर्लफ्रैंड ने लगभग साढ़े तीन से चार घंटे की मेहनत में कार की पूरी बौडी पर करीब 3,400 लिपस्टिक किस के निशान बनाए थे.

जब आदित्य इस कार को ले कर सड़क पर निकले तो राहगीरों ने इस की फोटो और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस तरह से कार पर निशान बना कर सड़क पर गाड़ी चलाना ट्रैफिक रूल्स के खिलाफ है. ट्रैफिक पुलिस ने कार को जब्त कर मालिक को थाने बुलाया और उस पर 5,500 रुपए का चालान ठोंक दिया.

आजकल लोगों के लिए 15 सैकंड की रील पर कुछ लाइक्स और कमैंट्स पाना इतना जरूरी हो गया है कि वे भूल जाते हैं कि सड़क पर क्या जायज है और क्या नहीं. इंटरनैट पर 'कूल' या 'रोमांटिक' दिखने की चाहत में लोग यह भूल जाते हैं कि पब्लिक प्रौपर्टी और पब्लिक रोड्स के अपने कानून होते हैं. साढ़े तीन घंटे मेहनत कर के कार सजाई, फिर 5,500 रुपए का चालान भरा और आखिर में खुद ही थाने में जा कर कपड़े से उस पूरी मेहनत को पोंछा. इसे कूल बनना नहीं, बल्कि बिना दिमाग लगाए फजीहत कराना कहते हैं.

नग्नता को व्यूज का जरिया बनाते क्रिएटर्स

सोशल मीडिया की एक खास बात यह है कि यहां हर कंटैंट को पब्लिक तक पहुंचाने की मंजूरी मिल जाती है. कोई रोकटोक या गेटकीपिंग नहीं. ऐसे में कुछ क्रिएटर्स, जो अपनी बात बड़े मंच पर नहीं कह पाते, सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं. लेकिन इसी भीड़ में कुछ ऐसे भी क्रिएटर्स हैं जो लाइक्स और व्यूज के लालच में छिछली रील्स बना कर पोस्ट करते हैं. उन्हीं में से एक हैं payal_vlogs98. यह लड़की ज्यादातर जिम में रील्स बनाती दिखती है लेकिन इस की एक वीडियो जिस ने सभी का अटैंशन अपनी ओर खींचा वह थी ‘गेट रैडी विद मी’ वाली रील.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...