Bittu Tabahi: मध्य प्रदेश का 20 साल का एक युवक इन दिनों अपने एक अलग तरह के प्रयास को ले कर चर्चा में है. जहां आमतौर पर लोग नदियों में बढ़ते कचरे और प्रदूषण को देख कर प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद करते हैं, वहीं बिट्टू तबाही नाम से पहचाने जाने वाले इस युवक ने खुद ही सफाई का जिम्मा उठाने का फैसला किया. वह लंबे समय से नदियों और पब्लिक प्लेस पर जमा प्लास्टिक, कूड़ाकचरा और दूसरी गंदगी को हटाने में जुटा हुआ है.
अपने अकाउंट bittu_tabahi पर वीडियो को शेयर कर बिट्टू ने बताया कि फोकस खास तौर पर प्रदूषण से बुरी तरह प्रभावित अजनार नदी की सफाई पर है. उस का कहना है कि नदी को साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि आम लोगों की भी है. इसी सोच के साथ वह बिना किसी बड़े संगठन या सरकारी अभियान का इंतजार किए खुद मैदान में उतर गया.
सब से खास बात यह है कि इस काम के लिए वह अपनी जेब से पैसे भी खर्च कर रहा है. सफाई के लिए जरूरी सामान जुटाने से ले कर उसे नदी तक ले जाने और घंटों सफाई करने तक, वह यह काम अपने लैवल पर कर रहा है. उस के वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आते रहे हैं, जिन में वह नदी और आसपास के इलाकों से कचरा निकालते हुए नजर आता है.
हालांकि, सोशल मीडिया पर हर किसी ने उस के प्रयास की तारीफ नहीं की. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या वह सिर्फ वीडियो बनाने और वायरल होने के लिए सफाई का नाटक कर रहा है. इन आरोपों का जवाब देते हुए बिट्टू ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया. इस में उस ने बताया कि नदी की सफाई करना बिलकुल आसान काम नहीं था और एक घाट की सफाई में उसे 3 महीने से ज्यादा समय तक मेहनत करनी पड़ी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





