Alien Star: इंस्टाग्राम पर एक ऐसा लड़का मिलियंस में व्यूज बटोर रहा है, जिसे देख कर पहली नजर में लगता है कि शायद किसी साइंस फिक्शन फिल्म का एलियन गलती से रील्स की दुनिया में आ गया है. दावा है कि उस का कंटैंट कौमेडी है, लेकिन हंसी नहीं आती.
वीडियो में अजीब एक्सप्रैशन, कुछ बेतुकी हरकतें और तेजतर्रार डायलौग्स देख कर उम्मीद होती है कि अब शायद हंसी आएगी. लेकिन फिर रील खत्म हो जाती है और चेहरे पर वही सवाल रहता है कि इस में मजेदार क्या था? फिर भी व्यूज मिलियंस में हैं. alian_star_नाम से इस लड़के को हर रील में लाखों व्यूज मिले हैं. और तो और, 17 लाख फौलोअर्स भी इसे ऐसे कंटैंट की वजह से मिले हैं.
ऐसे कंटैंट क्रिएटर्स को देख कर लगता है कि आजकल वायरल होने के लिए टैलेंट से ज्यादा जरूरी है लोगों को दो सैकंड के लिए चौंका देना. कंटैंट अच्छा हो या न, बस, चेहरा ऐसा हो कि स्क्रौल करती उंगली रुक जाए.
मयंक की ग्लैम कौमेडी
सोशल मीडिया प्लेटफौर्म्स पर ‘नौलेज’ और ‘आइडिया’ शेयर करना तो जैसे पाप है. जिस प्लेटफौर्म को समाज में अवेयरनैस विचारों और बातचीत का साधन बनना चाहिए था, वह अब महज एक 'चेंजिंग रूम' और 'मेकअप रूम' बन कर रह गया है.
Thatsarcastictrash के वीडियोज पर मिलियंस में व्यूज आते हैं. अपने वीडियो में मयंक लिपसिंक करते हुए मेकअप ट्रांसफौर्मेशन करता है. उस के ज्यादतर वीडियोज ऐसे ही हैं. मयंक तिवारी के 3 लाख से ज्यादा फौलोअर्स हैं. वह किसी कंपनी में डाटा एनालिस्ट की जौब भी करता है. हर रील में वह लड़की के अटायर पहन कर वीडियोज बनाता है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





