Viral Instagram Reel: आजकल इंस्टाग्राम रील खोलिए तो लगता है जैसे इंटरनैट का 'दिमागी संतुलन' थोड़ा डगमगा गया है. लोग कितने पागल हो चुके हैं 15 से 30 सैकंड की रील्स के इस दौर में ट्रैंड के नाम पर बिना सिरपैर और बिना दिमाग लगाए कुछ भी कर रहे हैं, निहायत ही खलिहर लोग सोशल मीडिया पर क्या कर रहे हैं यह वे खुद नहीं समझ पा रहे हैं. ऐसे ही एक क्रिएटर हैं Devendra Kumar Singh जो bangru raja नाम से फेमस हैं. सोशल मीडिया पर उन के 1.1 मिलियन फौलोअर्स हैं. अब जरा उन के उस कंटैंट पर नजर डालिए जिसे देख कर इंटरनैट की जनता निहाल हो रही है.

एक वीडियो में वे कैमरे के सामने आते हैं और अजीब सी हंसी के साथ बोलते हैं: "हिहिहिहि हेलो सेलुलुलु हिहिहिहि रिया ए रिया, मैं तुम को दिखाता पूरा एरिया हिहिहि" न कोई तुक, न कोई बात, न कोई क्रिएटिविटी. लेकिन इस वीडियो पर व्यूज कितने हैं? पूरे 113 मिलियन. 4.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर भी कर दिया है.

अपने दूसरे वीडियो में वे एक नाव में बैठे हैं, कहते हैं, "हिहिहिहिहि हेलो सेलुलुलु, आप का स्वागत हमारे नए वीडियो में. यह है हमारी टौप क्लास की लेम्बरगिनी जिस में हम जंगल में घूम रहे हैं." उस के इस वीडियो में 100 मिलियन व्यूज हैं. ऐसे घटिया वाहियात कंटैंट के लिए उसे लाखों लोग फौलो कर रहे हैं. कुसूर सिर्फ क्रिएटर का नहीं, 'खलिहर' जनता भी बराबर की जिम्मेदार है.

अफसोस की बात यह नहीं है कि कोई इंसान कैमरे के सामने आ कर ऐसी वाहियात बातें कर रहा है. अफसोस की बात यह है कि देश की एक बहुत बड़ी आबादी इतनी फ्री और खलिहर बैठी है कि उस के पास इस बिना सिरपैर के कचरे को देखने, शेयर करने और इस पर ठहाके लगाने के लिए ढेरों घंटों का वक्त है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...