Operation Sindoor: हवा बदलने लगी है. उस का एक सुबूत 24 अगस्त, 2026 के इंग्लिश भाषा के दैनिक अखबार टाइम्स औफ इंडिया के पेज वन की लीड स्टोरी है. इस में कहा गया है कि औपरेशन सिंदूर के तहत जैशे मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित जिस मुख्यालय को तहसनहस कर जैश के आतंकवादियों की कमर तोड़ दी गई थी, वह अब रिनोवेशन के बाद पूरी तरह चमचमाने के साथ औपरेशनल हो चुका है.
जैशे मोहम्मद क्या करता है, क्या नहीं, यह इतना महत्त्व का नहीं, जितना यह कि मुख्य अखबार, जो सरकारी विज्ञापनों पर ही टिका है, औपरेशन सिंदूर की पोल खोलने को तैयार हो गया है कि उस समय इस का शोर ज्यादा था, महत्त्व कम.
आमतौर पर टाइम्स औफ इंडिया भी नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खबरों को या तो प्रकाशित नहीं करता या छोटी हैडलाइन के साथ बीच के पन्नों पर छाप कर कर्तव्य सा निभा देता है. राम मंदिर में चोरी, नीट जैसे पेपरों में लीक, बढ़ती महंगाई, पैट्रोल में जबरन इथेनौल मिलाने, चीनी के दाम बढ़ने, चीन के अरुणांचल में घुसने, जंतरमंतर पर मौजूद निहत्थे छात्रों पर पैलेट गन चलाने और कीलों वाले डंडों को इस्तेमाल करने से जो नाराजगी जनता में पैदा हुई है उस की टाइम्स औफ इंडिया ही ने नहीं बल्कि सभी चैनलों, जो पिछले 12 सालों से प्रधानमंत्री की भक्ति कर रहे थे, ने भी प्रमुखता से कवरेज की.
पंतजलि के नाम से धर्म का व्यापार कर रहे रामदेव के सुर भी बदलने लगे हैं. जब जहाज डूबने लगता है तो चूहे भागते हैं. यहां तो शेर, बबर शेर और चीते भी भागने लगे हैं जो पालतू हो चले थे.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





