Firozabad Murder Case: बात 23 जुलाई, 2026 की है. उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के मक्खनपुर थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्थित एक बंद मकान में विधवा सरोज देवी मृत अवस्था में मिलीं. 52 वर्षीय सरोज की अपने बेटे से अनबन रहती थी, जिस की वजह से वह घर में अकेली रहती थीं. बेटा सीएचसी खैरगढ़ में तैनात था. मर्डर की इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी. पुलिस को शुरुआत में यह मामला रहस्यमयी हत्या और लूट का प्रतीत हुआ, लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच आगे बढ़ाई. जांच की कडियां जोड़ीं गईं तो पता चला कि हत्या की यह वारदात कोई अचानक नहीं हुई थी, बल्कि पहले से रची गई योजना का हिस्सा थी.
पुलिस को हत्या के मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी मिल गई. पता चला कि पड़ोसी सराफ हनुमान ने पहले सरोज देवी के घर और उनकी दिनचर्या की पूरी जानकारी जुटाई. इस के बाद अपने आगरा के रहने वाले 2 साथियों को साथ ले कर किराए पर कमरा लेने का बहाना बनाया. कमरा देखने के बाद आरोपी वापस चले गए.
कुछ दिन बाद एडवांस देने के बहाने सरोज देवी के घर पहुंचे वह युवकों की पहचानती थीं, इसलिए उन्होंने बिना किसी संदेह के दरवाजा खोल दिया. घर में घुसते ही आरोपियों ने सरोज देवी के सीने में नुकीली चीज घोंपकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद घर में रखे सोनेचांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान ले कर वह फरार हो गए.
आरोपियों ने घटनास्थल की स्थिति ऐसी बनाई कि शुरुआती जांच में मामला केवल लूट का लगे, लेकिन पुलिस को शुरू से ही कुछ परिस्थितियां संदिग्ध लगीं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





