गैंगस्टर लौरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) से लगातार मिल रही धमकियों से बौलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान (Salman Khan) काफी घबराए हुए हैं. दरअसल, कुछ दिनों पहले लौरेंस बिश्नोई के शूटर्स ने सलमान खान के करीबी दोस्त और फेमस पौलीटिशियन बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी, जिस से सलमान खान को काफी दुख पहुंचा है.

काले हिरण के शिकार का आरोप

आप को बता दें कि फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का केस दर्ज हुआ था जिस के चलते पूरा बिश्नोई समाज सलमान से काफी नाराज है.

बिश्नोई समाज पेड़पौधों और जानवरों का बहुत सम्मान करता है और वे कभी किसी पेड़पौधों को नहीं कटने देते. और तो और बिश्नोई समाज में हिरणों की काफी मान्यता रही है.

तो ऐसे में जब सलमान खान पर काले हिरण के शिकार करने का केस हुआ तब से ही बिश्नोई समाज चाहता था कि ऐक्‍टर अपनी गलती स्वीकार करे और अपने किए पर माफी मांगे.

बिश्नोई की धमकी

सलमान खान का अपना एक रुतबा है और इसी रुतबे के चलते उन्होंने इस बात को ज्यादा सीरियसली नहीं लिया. इस के बाद गैंगस्टर लौरेंस बिश्नोई ने खुलेआम मीडिया के सामने सलमान खान को धमकी दी कि अगर सलमान खान माफी नहीं मांगेंगे तो फिर उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा. ऐसे में न सिर्फ सलमान खान बल्कि उन का पूरा परिवार काफी डरा हुआ है और इसी डर के चलते सलमान खान ने दुबई से अपने लिए एक बुलेट प्रूफ गाड़ी मंगवाई है जिस की कीमत ₹2 करोड़ बताई जा रही है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...