Eetha Movie: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा लोककलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के संघर्ष और साहस पर बनी मशहूर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
लेकिन क्या आप जानते हैं? यह पहली बार नहीं है जब विठाबाई की जिंदगी को सेल्युलाइड पर उतारने की कोशिश की गई है. करीब दस साल पहले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक पुंडलिक धुमाल ने मराठी फिल्म ‘विठा’ बनाई थी. इसमें अभिनेत्री उर्मिला कानेटकर-कोठारे ने विठाबाई की भूमिका निभाई थी. फिल्म पूरी भी हो गई, 2917 में रिलीज होनी थी, लेकिन दुर्भाग्य से दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी.
फिल्म ‘विठा’ के निर्देशक ने दस साल बाद यह कह कर चौका दिया कि वह इस फिल्म को एक निजी समस्या के कारण रिलीज नहीं कर पाए. विडंबना देखिए कि जिस कलाकार की जिंदगी संघर्षों, उपलब्धियों और कला के प्रति असाधारण समर्पण की कहानी है, उसी पर बनी फिल्म भी खुद अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ती रह गई.
एक तरफ जहां उर्मिला कोठारे की ‘विठा’ परदे पर नहीं आ सकी, वहीं अब निर्देशक लक्ष्मण उतेकर इस महान विरासत को ‘ईठा’ के रूप में बड़े पैमाने पर ला रहे हैं. फिल्म को और भी खास बना रहा है. संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल का जादुई संगीत, जो लावणी की थाप को रोंगटे खड़े कर देने वाले स्तर पर ले जाता है. रणदीप हुड्डा,सिद्धार्थ जाधव और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे दमदार सह-कलाकारों की मौजूदगी, जो अभिनय के स्तर को और ऊंचा उठा रही है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन




