Sexual Abuse Case: पुणे पुलिस ने 18 जून, 2026 को खुद को भगवान का अवतार बताने वाले ढोंगी बाबा राधामोहन मिश्रा उर्फ राधेश्याम मिश्रा और उस के 7 सहयोगियों को यौनशोषण, ब्लैकमेलिंग और अमानवीय प्रताडऩा के आरोपों में गिरफ्तार किया है. यह आरोप पुणे के वाघोली (उबले नगर) इलाके में काफी सालों से ‘मौडर्न गुरुकुल’ नाम से एक आध्यात्मिक केंद्र/आश्रम संचालित कर रहा था.

इस केस के मामले में तब पता चला, जब एक पीडि़त महिला जो उच्चशिक्षित व डौक्टर परिवार से थी, उस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह पिछले 15 सालों से इस ढोंगी बाबा की अमानवीय प्रताडऩाएं सह रही थी. पीडि़त महिला ने आरोप लगाया कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताडि़त किया जाता था. विरोध करने पर उसे बिजली के झटके दिए जाते थे, यहां तक कि बाबा का मूत्र पीने के लिए विवश किया जाता था.

इस ढोंगी बाबा ने कथित तौर पर महिला का ब्रेनवाश कर के उसे उस के पति से तलाक लेने पर मजबूर किया और उस की संपत्ति व गहने भी हड़प लिए. महिला के निजी और आपत्तिजनक वीडियो बना कर उस को कई वर्षों तक ब्लैकमेल किया गया. आश्रम में अनुयायियों पर मनोवैज्ञानिक नियंत्रण रखने के लिए डर का माहौल बनाया जाता था. इस ढोंगी बाबा का कथित आश्रम ‘मौडर्न गुरुकुल’ नहीं बल्कि एक ‘हाईटेक कल्ट सेंटर’ था. पुणे पुलिस ने जब वाघोली स्थित इस तथाकथित आश्रम में छापा मारा तो वहां का असली सच देख कर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए थे.

पूरा आश्रम सीसीटीवी कैमरों से लैस था ताकि कोई भी पीडि़ता अथवा अनुयायी बाहर न भाग सके और किसी से संपर्क न कर सके. इस आश्रम के भीतर एक गुप्त सुरंग भी बनाई जा रही थी, जिस का इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था. पुलिस को आश्रम से सैकड़ों संदिग्ध दवाइयों की शीशियां भी मिली हैं. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या अनुयायियों/पीडि़ताओं को सुस्त या अचेत रखने के लिए नशीली दवाइयां दी जाती थीं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...