नीना गुप्ता पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीना ने अपने सिंगल मदर होने का दर्द शेयर किया है.

नीना ने कहा, 'कुछ लोगों के लिए मैं बहादुर हूं, लेकिन ये सब बहादुर बनने की बात नहीं है. मेरी मीडिया पर्सनैलिटी, मेरी पर्सनल लाइफ से अलग है. मुझे नहीं लगता कि ये तय करना मुश्किल है कि बेबी को जन्म देना है या नहीं. लेकिन अपने फैसले पर अड़े रहना और इसके साथ चलना मुश्किल होता है. मुझे अक्सर कहा जाता है लेकिन इस चीज ने मुझे नेगेटिव छवि दी है.'

दोस्त ने बोला- मैं दूंगा सहारा...

नीना ने कहा, एक बार मेरे दोस्त ने मुझसे कहा कि मैं तुमसे शादी करूंगा. कम से कम तुम्हारी बेटी को नाम तो मिलेगा. मुझे फिर लगा कि क्या केवल सरनेम देने के लिए मैं शादी करूं. मैंने उनसे कहा कि मैं अपनी बेटी को खुद का नाम दूंगी और इसके लिए मैंने काम करना शुरू कर दिया.'

पति नहीं तो पिता थे साथ...

नीना ने आगे बताया, ‘मैं सिंगल मदर ज्यादा समय तक नहीं रही थी क्योंकि मेरे पिता मेरे पास आ गए थे. उन्होंने मेरा घर देखा, मेरी बेटी को संभाला. मेरे पास पति नहीं थे तो भगवान ने मुझे पिता दिया था.’

ये भी पढ़ें- ऐसे होली मनाएंगे ‘कार्तिक-नायरा’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट से सामने आई Photos

इससे पहले दी थी शादीशुदा आदमी से प्यार ना करने की सलाह...

नीना ने इससे पहले किसी शादीशुदा आदमी से प्यार ना करने की सलाह दी थी. नीना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा, मैं आपको आज वो बात बताना चाहूंगी जो आपने पहले कई बार सुना होगा. उसने मुझे कहा कि वो अपनी वाइफ को प्यार नहीं करता और वो उसके साथ काफी समय से नहीं रह रहा. फिर आप उसके प्यार में पड़ जाते हो और कहते हो कि आप अपनी पत्नी से अलग क्यों नहीं हो जाते. तो वो कहते हैं कि हां, मैं करूंगा ये, लेकिन सही समय पर.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...