एप्पल के इतिहास में आईफोन की बिक्री सबसे सुस्त रही है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी ने 7.48 करोड़ आईफोन की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के मुकाबले सिर्फ 3 लाख अधिक है. 2007 में आईफोन की लॉन्चिंग के बाद से लेकर अब तक की सबसे कम ग्रोथ है. हालांकि, इसके बावजूद टेक्नोलॉजी सेक्टर की प्रमुख कंपनी ने रिकार्ड तिमाही मुनाफा दर्ज किया है. एप्पल का मुनाफा 26 दिसंबर को समाप्त तिमाही के दौरान दो फीसदी बढ़ा जो पिछले साल की तिमाही में 18.4 अरब डॉलर था, जबकि आय भी दो फीसदी बढ़कर 75.9 अरब डॉलर रही. इससे पहले दिसंबर में मॉर्गन स्टेनली ने कंपनी के इतिहास में पहली बार आईफोन की बिक्री घटने का अनुमान लगाया था.

एप्पल ने की रिकॉर्ड बिक्री, लेकिन चिंता बरकरार

एप्पल की बिक्री अपने रिकॉर्ड स्तर पर है और कंपनी को वृद्धि के नए स्रोतों की तलाश करनी होगी. बिक्री घटने के डर से पिछले साल एप्पल के शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने तिमाही नतीजे से जुड़े बयान में कहा, हमारी टीम ने एप्पल को विश्व के सबसे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और आईफोन, एपल वॉच और एपल टीवी की रिकार्ड बिक्री के जरिए जबरदस्त मुनाफा दर्ज करने में मदद की. रिजल्ट अच्छा आने के बावजूद हम सबसे खराब दौर की बात इसलिए कर रहे है, क्योंकि आईफोन जब से लॉन्च हुआ है इसकी बिक्री में जोरदार इजाफा देखने को मिला है. लेकिन इस ऐसा नहीं हुआ है.

2007 के बाद आईफोन की बिक्री की ग्रोथ सबसे कम

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...