पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर है कि बैंक आपका पैसा रोक सकता है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने एक जरूरी फरमान जारी किया है. अगर आपका पेंशन अकाउंट है और आपने बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया है तो बैंक आपका पैसा रिलीज नहीं करेगा.

बैंक ने अपने सभी पेंशन खाताधारकों को नवंबर अंत तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने को कहा है. अगर सर्टिफिकेट जमा नहीं होगा तो पेंशनर्स अपनी पेंशन अकाउंट से नहीं निकाल पाएंगे. आपको बता दें कि नवंबर महीने के अब सिर्फ 9 दिन ही बचे हैं. लिहाजा पेंशनर्स को अगले 9 दिन के अंदर अपना सर्टिफिकेट जमा कराना होगा.

बैंक में 36 लाख पेंशन खाते

SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है और देशभर में सबसे ज्यादा पेंशन खाते इसी बैंक के पास हैं. बैंक के मुताबिक उसके पास करीब 36 लाख पेंशन खाते हैं और 14 सेंट्रेलाइज्ड पेंशन प्रोसेसिंग सेल भी हैं. हर साल साल के अंत में पेंशनधारको को बैंक जाकर अपना जीवन प्रमाण पत्र देना होता है ताकि बैंक उनके पेंशन के पैसे को आसानी से रीलीज कर सके.

ट्विट के जरिए दी जानकारी

SBI ने ट्विट के जरिए जानकारी दी है कि अगर नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराता है तो नवंबर के बाद उसकी पेंशन रोक दी जाएगी. यानी की जन लोगो को बैंको द्वारा पेंशन योजन का लाभ मिलता है, उनका पेंशन रोक दिया जाएगा और उन्हे पेंशन नही मिलेगी. इसलिये भारतीय स्टेट बैंक ने यह जानकारी ट्वीट कर दी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...