प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई (ICICI) ने पेटीएम के साथ मिलकर एक करार किया है, इस करार के तहत लोगों को बिना ब्याज के छोटे लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन इस सुविधा को लेने के लिए आपको आईसीआईसीआई बैंक का ग्राहक होना जरूरी है.

इसके बाद यदि आप 20 हजार रुपए तक की खरीदारी पेटीएम के जरिए लोन लेकर करते हैं, तो आपको 45 दिनों तक कोई ब्याज नहीं देना होगा. इसकी मदद से उपभोक्ता अपनी जरूरतों की चीजें जैसे बिजली-पानी का बिल, ग्रौसरी का बिल डिजिटल क्रेडिट पर मिले इस लोन से कर सकेंगे.

अब इस नई सेवा के जरिए आपको कोई भी रोजमर्रा की चीजों का पेमेंट करने के लिए 20,000 रुपए तक डिजिटल क्रेडिट दिया जाएगा. इस नई सेवा का नाम पोस्टपेड सेवा रखा गया है. पेटीएम - आईसीआईसीआई बैंक पोस्टपेड नाम का ये डिजिटल क्रेडिट अकाउंट तुरंत ऐक्टिवेट हो जाएगा और बैंक का दावा है कि जरूरत पड़ने पर ग्राहकों को तुरंत पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.

बैंक के मुताबिक, यदि 45 दिनों के बाद तक पैसा वापस नहीं किया जाता है तो कस्टमर को 50 रुपए लेट फीस और 3 फीसद ब्याज के साथ पूरी रकम लौटानी होगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप एक बार में 20 हजार रुपए तक का लोन ही ले सकेंगे. लोन कितनी बार ले सकते हैं इसकी कोई सीमा निश्चित नहीं की गई है, लेकिन अगली बार इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले लिए गये लोन को या बकाया को चुकता करना जरूरी होगा यानि कि अगली बार आप इसका इस्तेमाल बकाया चुकता होने पर ही कर सकते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...