क्‍या आप किराये के घर में रहते हैं और हर महीने अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्‍सा मकान किराये पर खर्च करते हैं. यदि इन सवालों के जवाब हां हैं, तो आपको अपने घर का सपना पूरा करने का सुनहरा अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए. अपने सपनों का घर खरीदने का यह वक्‍त बहुत ही सही है. यदि इस समय आप घर खरीदने से चूके तो शायद भविष्‍य में यह मौका मिलना मुश्किल होगा. यह बात इसलिए सौ फीसदी सही है, क्‍योंकि इस समय रियल्‍टी सेक्‍टर में डिमांड बिल्‍कुल नहीं है. इस वजह से प्रॉपर्टी की कीमतें 40 फीसदी तक घट चुकी हैं. इसके अलावा अनसोल्‍ड घरों की एक बहुत बड़ी इनवेंट्री खड़ी है, जिससे डेवलेपर्स पर बहुत दबाव है.

ग्राहकों की कमी से जूझ रहे डेवलेपर्स अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए आकर्षक ऑफर और डिस्‍काउंट की पेशकश कर रहे हैं. ग्राहकों के पास समय बहुत से विकल्‍प और कई आकर्षक फाइनेंस स्‍कीमें हैं और ग्राहक के पास खूब मोलभाव करने की भी क्षमता सबसे ज्‍यादा है. दिल्‍ली-एनसीआर में तकरीबन 2,50,000 यूनिट की अनसोल्‍ड इनवेंट्री है, जिसमें से तकरीबन 35 फीसदी यूनिट अंडर कंस्‍ट्रक्‍शन हैं. मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में अनसोल्‍ड इनवेंट्री 98,000 यूनिट की है. बेंगलुरु में यह संख्‍या 66,000 और पुणे में 55,000 युनिट है.

अनसोल्‍ड इनवेंट्री को खत्‍म करने के लिए डेवलेपर्स ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स जैसे फ्री पार्किंग, फ्री क्‍लब मेंबरशिप आदि दे रहे हैं. इस समय कई आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम भी डेवलेपर्स द्वारा चलाई जा रही हैं, जिसमें केवल 10 फीसदी राशि देकर घर बुक कराया जा सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...