बचत और मुनाफे के लिहाज से एफडी एक अच्छा प्लान माना जाता है. पर एफडी खुलवाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान जरूर रखें. इससे आप बड़ा फायदा उठा सकते हैं. एफडी खुलवाने से पहले नीचे दी गई बातों पर गौर करें.

पूरा पैसा एक जगह ना लगाएं

बड़े रकम की एक एफडी रखना कोई अच्छा प्लैन नहीं है. जब रकम बड़ी हो तो कोशिश करें कि छोटे छोटे हिस्सों में पैसे को बांट कर कई एफडी खोलें. इससे जरूरत पड़ने पर आप कोई एक एफडी तोड़कर अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं और आपकी बाकी एफडी चलती रहेगी. साथ ही आप अलग-अलग जगहों पर एफडी पर ब्याज की अलग-अलग दरों का फायदा उठा सकते हैं.

बीच में ब्याज दरों में बदलाव का असर नहीं

ये बहुत आम बात है पर जानकारी के लिए बता दें कि आपने जिस ब्याज दर अपनी एफडी खुलवाई थी, उसका समय पूरा होने पर उसी दर से आपको ब्याज मिलेगा. अगर बीच में ब्याज दरों में कोई बदलाव भी होते हैं तो आपकी एफडी की दरों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

ब्याज पर कटता है टैक्स

ये बात बेहद महत्वपूर्ण है और इसपर ध्यान देने की जरूरत है. अगर किसी बचत में सालाना ब्याज 10 हजार से ज्यादा है तो वह टैक्स के दायरे में आता है. अगर एफडी से मिलने वाले ब्याज की रकम 10 हजार रुपये से ज्यादा है तो बैंक 10 फीसद टीडीएस काटते हैं. अगर एक से ज्यादा बैंकों में आपकी एफडी है तो ब्याज की गणना सारी एफडी के ब्याज को मिलाकर होगी. बैंक टीडीएस से बचने के लिए आपको 15G /15H फौर्म भरना होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...