मैगी के ऐड में हमेशा दिखाते हैं कि बस 2 मिनट, पर सबकी पसंदीदा और कुछ दिनों पहले सरकार की आंखों की किरकिरी बनी मैगी 2 मिनट में कभी नहीं बनती. यह कठोर सत्य है. रिलायंस जियो का सिम भी मिनटों में मिल जाता है. पर कोई भी सरकारी पहचान पत्र बनवाने में सबकी ऐड़ियां घिस जाती है. वोटर आई कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट बनवाने में न जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं. पर हर बड़े लेन देन के लिए अनिवार्य कर दिया गया पैन कार्ड बनवाना आसान हो गया है. अब पैन कार्ड आवेदन देने के बाद आपको कई हफ्तों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

जल्द ही आपको पैन कार्ड के लिए कई-कई दिन तक इंतजार नहीं करना होगा. आपको आपका पैन नंबर मिनटों में मिल जाएगा. यही नहीं आप स्मार्टफोन के जरिए ही इनकम टैक्स का भुगतान भी कर सकेंगे. करदाताओं को सुविधाएं देने की अपनी मुहिम के तहत केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) आधारकार्ड बेस्ड ई-केवाईसी सुविधा के जरिए मिनटों में पैन कार्ड जारी करने की योजना पर काम कर रही है. इसके तहत थंब इप्रेशन जैसी बायोमेट्रिक आइडेंटिफिकेशन के जरिए किसी भी व्यक्ति के एड्रेस जैसी डीटेल वैरिफाई हो जाएगी और पैन कार्ड भी मिल जाएगा.

सूत्रों को एक अधिकारी ने बताया कि जिस तरह ई-केवाईसी के जरिए एक सिम जारी किया जा सकता है, उसी तरह यह प्रक्रिया पैन कार्ड के लिए भी लागू की जा सकती है. अधिकारी के मुताबिक, वर्तमान में जहां इस प्रक्रिया में 2-3 हफ्तों का समय लगता है, नई सुविधा आने के बाद इसमें 5-6 मिनट ही लगेंगी. पैन नंबर तुरंत दे दिया जाएगा, हालांकि कार्ड को बाद में डिलिवर किया जाएगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...