मातापिता हमेशा अपने बच्चों का भला चाहते हैं. उन की अच्छी शिक्षा, बेहतरीन शादी और सुरक्षित भविष्य की कामना करते हैं. लेकिन जिंदगी में सभी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पैसे की जरूरत होती है. प्रतिष्ठित संस्थानों में स्कूलिंग, इंजीनियरिंग अथवा एमबीए करने में लाखों रुपए लगते हैं. यदि समय रहते आप ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत नहीं की, निवेश की योजना नहीं बनाई तो अ?ाप पर सेवानिवृत्ति के लिए जमा की गई संपत्ति के खत्म होने अथवा कर्ज के बोझ तले दबने का दबाव आ जाता है.

सवाल यह भी उठता है कि क्या आप के द्वारा की गई बचत पर्याप्त है? क्या उन से आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए देखे गए सपनों को पूरा कर सकेंगे? कड़वी सचाई है कि अगर आप उचित निवेश मार्गों में अपने बच्चों के लिए सही समय पर निवेश करना प्रारंभ नहीं करते तो उन की भविष्य की आकांक्षाओं पर खतरा मंडराता रहेगा.

जल्दी शुरुआत करें

बच्चों के भविष्य के लिए निवेश की शुरुआत करने से पूर्व सब से पहले बच्चे की शिक्षा या शादी की अनुमानित लागत निकालें और निश्चित समयसीमा में वित्तीय लक्ष्यों को पंक्तिबद्ध करें. बढ़ती मुद्रास्फीति आप के लक्ष्य के लिए तय किए गए रिटर्न को प्रभावित कर सकती है. उदाहरण के लिए, किसी मशहूर इंजीनियरिंग कालेज में आज शिक्षा का खर्च 5 लाख रुपए सालाना है तो यह 10 वर्ष बाद भी इतना ही नहीं रहेगा. जितनी जल्दी आप शुरुआत करेंगे, आप को पैसा जमा करने का उतना ही अधिक समय मिलेगा और आप कंपाउंडिंग ब्याज की ताकत से लाभान्वित होंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...