प्रसारण नियामक ट्राई के एक प्रस्ताव के अनुसार आप 130 रुपए के मासिक शुल्क पर 100 एसडी (स्टैंडर्ड डेफिनिशन) चैनल देख सकेंगे. टीवी वाले परिवारों को प्रति सेट टॉप बॉक्स यह मासिक किराया अदा करना होगा. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नए ड्राफ्ट टैरिफ ऑर्डर पर लोगों से 24 अक्टूबर तक सुझाव मांगे हैं.

इस मसौदा टैरिफ आदेश के अनुसार प्रसारकों को सब्सक्राइबर्स के लिए अपने ‘अ ला कार्टे’ यानी बुके से अलग चैनलों की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) भी घोषित करनी चाहिए. इसी तरह ट्राई ने चैनल कीमतों की जॉनर वाइज सीलिंग भी तय करने का प्रस्ताव किया है. हालांकि, प्रसारकों को प्रीमियम चैनल ऑफर करने की अनुमति दी गई है. इन चैनलों को अ ला कार्टे आधार पर उपलब्ध कराया जा सकता है.

प्रसारण नियामक की ओर से इनकी कोई अधिकतम कीमत नहीं तय की जाएगी. ड्रॉफ्ट ऑर्डर में ट्राई ने कहा है कि टीवी चैनल के डिस्ट्रीब्यूटर केवल प्रसारकों के अ ला कार्टे से ही बुके बना सकते हैं. हालांकि, ऐसे बुके की खुदरा कीमत इसमे शामिल अ ला कार्टे चैनलों की एमआरपी के कुलयोग के 85 फीसद से कम नहीं होनी चाहिए. यही नहीं, इन वितरकों को 100 फ्री टु एयर चैनलों का कम से कम एक बुके जरूर उपलब्ध कराना होगा. इस बेसिक टियर में सरकार की ओर से अनिवार्य सभी चैनल भी शामिल होने चाहिए.

ट्राई ने यह भी सुझाव दिया है कि कोई सब्सक्राइबर 25 एसडी चैनलों के बंडल में अतिरिक्त नेटवर्क क्षमता का अनुरोध कर सकता है. इसके लिए 20 रुपये मासिक की दर लागू होगी. 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...