एक मकान किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा निवेश होता है. अगर आप अपना घर बेचने का सोच रहे हैं तो जरूरी है कि आपको बाजार मे चल रहे दाम की पूरी जानकारी हो. इसके अलावा मकान बेचकर सही रिटर्न पाने के लिए उसका सही दाम निर्धारित करना जरूरी है. अगर आप भी मकान बेचने का सोच रहे हैं तो उनका सही दाम पाने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें.

मकान को साफ सुथरा रखें

अपने मकान के बारे में कोई विज्ञापन देने और उसे देखने के लिए ग्राहकों को बुलाने से पहले आपको मकान को साफ सुथरा कर लेना चाहिए, उसे अच्छी तरह पेंट कर लेना चाहिए और जरूरी मरम्मत करवा लेने चाहिए. आप अपने मकान को बेचने के लिए तैयार करने के लिए किसी प्रफेशनल की मदद भी ले सकते हैं. अच्छी तरह रखरखाव करके रखी गई संपत्ति को बेचना ज्यादा आसान होता है और धीमी गति से चलने वाले इस बाजार में अन्य प्रतिस्पर्धियों को मात देने में मदद मिलती है.

बेचने में ज्यादा समय न लगाएं

संपत्ति को बेचने का विज्ञापन देने के बाद उसे अक्सर किराए पर नहीं रखा जाता है. इसलिए, उसे बेचने में बहुत ज्यादा समय लगने पर संपत्ति के मालिक को उस दौरान मिल सकने वाले किराए की रकम से हाथ धोना पड़ता है. इस तरह के नुकसान से बचने के लिए संपत्ति को बेचने की एक समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए.

उचित दाम रखें

आप जो दाम रखते हैं उससे काफी फर्क पड़ता है. कम दाम रखने पर आपको कम रिटर्न मिलेगा और ज्यादा दाम रखने पर ग्राहक दाम सुनकर भाग जाएंगे. इसलिए, कोई भी दाम रखने से पहले तरह-तरह के औनलाइन ऐसेट पोर्टलों में जाकर और आसपास के लोगों से पूछकर सही दाम का अंदाजा लगाने की कोशिश करें. अन्य संपत्तियों के साथ अपनी संपत्ति की तुलना करें और एक सही दाम रखने की कोशिश करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...