स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों का काफी इंटरटेन हो रहा है. पिछले एपिसोड में आपने देखा  कि नशे की हालत में कार्तिक और नायरा गुंडों से बचकर भाग जाते हैं.

घर के मंदिर में दोनों शादी करना चाहते हैं. नायरा, कार्तिक को अपने कमरे में ले आती है, वो कहती है कि रूम से दूसरी चुनरी ले लेंगे, दोनों कमरे में जाकर सो जाते हैं. वहां नायरा का भाई नक्ष आता है लेकिन कार्तिक को देख नहीं पाता और कायरव को वहां सुलाकर चला जाता है.

https://www.instagram.com/p/B3azZaZhw5C/?utm_source=ig_web_copy_link

उधर वेदिका रोते हुए सुबह दादी के पास आती है और कहती है कि कार्तिक कल रात भी घर नहीं आए है. वो दादी से कहती है कि उसने कार्तिक को कौल किया था पर कार्तिक का फोन कायरव ने उठाया और उसने बताया कि वो यहीं सो रहे हैं. कार्तिक नायरा के पास हैं.

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: कस्टडी केस जीतने से पहले इस कड़े इम्तिहान से गुजरेगा कार्तिक

उधर नायरा की नींद खुलती है और कार्तिक को वहां देखकर हैरान रह जाती है. कार्तिक और नायरा दोनों याद करने की कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा कुछ याद नहीं आता है. इसके बाद कार्तिक वहां से घर चला जाता है. वहां सभी उससे सवाल करते हैं लेकिन वो बताता है कि उसकी किडनैपिंग हुई इसके अलावा उसे कुछ याद नहीं है.

https://www.instagram.com/p/B3bMn71hoBG/?utm_source=ig_web_copy_link

उधर कार्तिक और नायरा दामिनी मिश्रा (वकील) के घर पहुंचते हैं. वहां एक बार फिर कार्तिक और नायरा मिलकर एक दूसरे से यही पूछने की कोशिश करते हैं, कि कुछ याद आया क्या लेकिन उन्हें कुछ याद नहीं आता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...