Anupamaa Makers Troll : छोटे पर्द पर इस समय रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल ‘अनुपमा’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है. लंबे समय से शो टीआरपी रेटिंग में पहले नंबर पर बना हुआ है. शो के करंट ट्रैक की बात करें तो आने वाले एपिसोड में कई राजों से पर्दा उठेगा. आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि, काव्या खुद अपनी प्रेग्नेंसी का राज अनुपमा को बताएगी. काव्या अनुपमा को बताती है कि वो वनराज के बच्चे की नहीं बल्कि अनिरुद्ध के बच्चे की मां बनने वाली है और वो ये सच वनराज को नहीं बता सकती है. क्योंकि अगर वनराज को ये बात पता चल जाएगी तो सब बर्बाद हो जाएगा.

हालांकि काव्या का सच जानने के बाद अनुपमा (Anupamaa Makers Troll) क्या करेगी ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा लेकिन, इससे पहले सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए हैं.

https://www.instagram.com/p/CvQx-AognxA/

वनराज को बेचारा बना दिया- यूजर 

दरअसल जब से लोगों को पता चला है कि काव्या (Anupamaa Makers Troll) वनराज के नहीं बल्कि अनिरुद्ध के बच्चे की मां बनने वाली है तब से शो के फैंस नाराज है. यूजर्स सोशल मीडिया पर सीरियल अनुपमा का नाम बदलने की गुजारिश कर रहे हैं. जहां एक यूजर ने लिखा, 'काव्या के किरदार को इतने अच्छे तरीके से बुना गया था लेकिन मेकर्स ने इसे भी बर्बाद कर दिया. काव्या ने वनराज को धोखा दिया है, जिस कारण अब वनराज को बेचारा बना दिया जाएगा.’

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब काव्या को पता था कि वनराज, अनुपमा पर डोरे डाल रहा है तो वह उसके पास वापस क्यों आई? और अनिरुद्ध के पास क्यों नहीं गई? काव्या ने एक बार फिर अनिरुद्ध को धोखा दिया?'

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...