Akankasha Juneja : टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. सीरियल में अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है. इन दिनों वह ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल में निधि का रोल निभा रही हैं. हालांकि अब उनका नाम ऑनलाइन धोखाधड़ी (Cyber Fraud) का शिकार हुए लोगों की लिस्ट में जुड़ गया है. दरअसल, आकांक्षा (Akankasha Juneja) ने मीडिया को खूद जानकारी दी है कि उनके साथ हजारों की धोखाधड़ी हुई है.

https://www.instagram.com/p/Cu9PU08tOoQ/

एक्ट्रेस हुई साइबर धोखाधड़ी का शिकार

मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा (Akankasha Juneja) ने कहा, ''रोजाना हमें साइबर धोखाधड़ी के मामले सुनने को मिल ही जाते हैं. इसलिए हम अलर्ट रहने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन जालसाज आजकल इतने स्मार्ट हो गए हैं कि वह आपको बेवकूफ बनाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ ही लेते हैं.''

https://www.instagram.com/p/CuhFEymtKJG/

तीस हजार का हुआ नुकसान

आगे उन्होंने (Akankasha Juneja) कहा कि, ''एक बार जब मैं ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर रही थी तो मुझे एक कंपनी के नंबर से कॉल आया. उस शख्स ने मुझसे ऑर्डर कंफर्म करने के लिए मेरे नंबर पर भेजे गए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा. हालांकि मैंने उनसे पूछा कि ऐसा करने की क्या जरूरत है तो उन्होंने बताया कि फूड कंफर्म करना और ऑर्डर करने का यह नया प्रोटोकॉल है. फिर जैसे ही मैंने लिंक पर क्लिक किया तो मेरे अकाउंट (Cyber Fraud) से हर 5-5 मिनट में 10 हजार रूपए अपने आप कटने लगे.''

आगे उन्होंने बताया, ''वह सोच ही रही थी कि यह क्या हो रहा है और क्यों? तभी मुझे याद आया कि मैंने उस लिंक पर क्लिक किया था. इसके बाद तुरंत मैंने अपने बैंक से कॉन्टेक्ट किया और उन्हें मुझे बताया कि मैं जल्दी से जल्दी अपना अकाउंट ब्लॉक कर दूं. हालांकि तब तक मैंने तीस हजार गंवा दिए थे. जो सही में मेरे लिए दुख था क्योंकि जब मेहनत की कमाई के पैसे बेवजह चले जाते हैं तो बहुत ज्यादा दुख होता हैं.''

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...