मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपके बेबाक अंदाज से फैंस का एंटरटेनमेंट करती रहती है. हाल ही में भारती की गोदभराई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसे फैंस ने काफी पसंद किया था. भारती अक्सर अपने पति के साथ वीडियो शेयर करती रहती है. इसमें ये कपल खूब मस्ती करते नजर आते हैं.

भारती और हर्ष लिंबाचिया का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वो दोनों एक-दूसरे का मजाक उड़ा रहे हैं. मजाक-मजाक में हर्ष ने भारती सिंह को बीन बैग तक कह दिया लेकिन भारती ने भी उन्हें करारा जवाब दिया.

ये भी पढ़ें- नहीं रहे डिस्को किंग बप्पी लहरी, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

 

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि हर्ष पत्नी भारती के मोटापे का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में हर्ष लिंबाचिया कहते हैं, बीन बैग कितना भी आरामदायक हो लेकिन पूरी जिंदगी बीन बैग के साथ नहीं होता है. इसके बाद वह तुरंत कहते हैं, मैं मजाक कर रहा था बेबी. ये बस मजाक था. इस पर भारती सिंह कहती हैं, अरे! बहुत लोग तरसते हैं इस बीन बैग के ऊपर पर बैठने के लिए. लेकिन फिर भी मैं इस लकड़ी की कुर्सी पर बैठती हूं.

ये भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर सितारों ने कही ये बात, पढ़ें खबर

 

दरअसल, ये वीडियो रिएलिटी डांस शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. आपको बता दें कि भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. वह बहुत जल्द मां बनने वाली हैं. भारती बेबी बंप की फोटोशूट फैंस के साथ शेयर करती रहती है. भारती और हर्ष ने कुछ दिनों पहले ही माता-पिता बनने की खुशी शेयर की थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...