टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia) यानी गौरव खन्ना अपने किरदार से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. फैंस अनुज और अनुपमा की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अपने दिल की बात अनुज से वैलेंटाइन डे के मौके पर कहने वाली है. इसी बीच अनुज की असली जिंदगी की अनुपमा के साथ एक वीडियो सामने आया है. जिसमें अनुज शूटिंग पर जाने से पहले बीवी को कैसे मनाते हैं. आइए बताते हैं इस वीडियो के बारे में.

अनुज कपाड़िया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपनी पत्नी आकांक्षा खन्ना का मनाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आकांक्षा बेड पर बैठी हुई हैं. गौरव खन्ना उनके लिए खाने पीने का समान लाकर उन्हें बेड पर दे रहे हैं. गौरव आकांक्षा से कहते हैं कि अब मैं शूटिंग पर जा रहा हूं, आकांक्षा उन्हें रोकती हैं.

ये भी पढ़ें- नहीं रहे डिस्को किंग बप्पी लहरी, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

 

इसके बाद गौरव बर्गर आकांक्षा के सामने रखते हैं और कहते है कि सुनो मुझे बेकार के फोन मत करना. इसके बाद फ्रेंच फ्राइज रखते हैं और कहते हैं कि मुझे बिना बात के मैसेज मत करना. इसके बाद गौरव एक बड़ी सी ट्रे लेकर आते हैं जिसमें खाने पीने की कई चीजें होती हैं. जिसे बेड पर रखकर गौरव कहते हैं कि फालतू वीडियो कॉल शूट के बीच में मत करना. अनुज कपाड़िया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, क्या क्या करना पड़ता है...ये भी कोई बात हुई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...