‘‘दंगल टीवी’’ पर प्रसारित हो रहे सीरियल ‘‘नथः जेवर या जंजीर’’ में ठाकुर अवतार के बेटे शंभू का किरदार निभा रहे अभिनेता अर्जित तनेजा ने अंततः इस सीरियल को अलविदा कह दिया. इतना ही नहीं अर्जित ने तुरंत इस बात की जानकारी उसी मीडिया को दी, जिसके संग कुछ दिन पहले वह बदतमीजी के साथ पेश आ चुके थे.

अर्जित ने दिया ये बयान...

अर्जित तनेजा ने सीरियल ‘‘नथ: जेवर या जंजीर’’ को अलविदा करने की वजह बताते हुए कहा है -‘‘जब मुझे शंभू के किरदार के लिए अनुबंधित किया गया था, उस वक्त मुझे इस किरदार में काफी अच्छी संभावनाएं नजर आयी थीं. सीरियल का कांसेप्ट काफी दमदार है और आज भी मेरा मानना है कि इसमें दर्शकों को जोड़ने का दम है. लेकिन पिछले कुछ माह से मेरा किरदार उस ढंग से विकसित नहीं हो रहा था, जिस ढंग से मैने कल्पना की थी. मैं रचनात्मक को लेकर कोई दोषारोपण नहीं करना चाहता. पर पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि मैंने जेसा सोचा था, उस तरह से शंभू का किरदार विकसित नहीं हो रहा था. इसलिए मैने इससे खुद को अलग करने का निर्णय लिया.

ऐसा काम करने का कोई मतलब नहीं होता, जिसे करने के लिए आपका दिल गवाही न दे रहा हो. लेकिन, इसमें अभिनय करने का मेरा अनुभव अच्छा रहा.’’

Nath_Zewar_ya_Zanzeer_Cast

सीरियल ‘‘नथः जेवर या जंजीर’’ के सेट पर मीडिया के संग अर्जित तनेजा कई बार मीडिया के साथ बदतमीजी से पेश आए, मगर अर्जित ने अब इस सीरियल को छोड़ने की जो वजह बतायी है, उसमें सच्चाई जरुर है. सीरियल का कांसेप्ट देश के कुछ हिस्से में चली आ रही ‘‘नथ उतराई’’ की कुप्रथा के समूल नाश के लिए इस कुप्रथा के प्रति जागरूकता लाना है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...