कई सुपरस्टार्स को सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ देखने का अपना ही मजा है. बौलीवुड में इनदिनों कई मल्टीस्टारर फिल्में बनाई जा रही है, इन्ही फिल्मों में से एक है सलमान खान की फिल्म ‘भारत’. इस फिल्म में सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी. ये जोड़ी 10 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी. सलमान और प्रियंका को एक साथ देखने की एक्साइटमेंट खत्म हुई नहीं थी कि मेकर्स ने इस फिल्म में दिशा पाटनी का भी नाम जोड़ दिया.

लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट का लेवल एक कदम और आगे बढ़ गया है. क्योंकि इस फिल्म में सलमान, प्रियंका और दिशा के बाद अब बौलीवुड की बेहतरीन अदाकारा तब्बू का नाम भी जुड़ गया है. जी हां,फिल्म के निर्माता अली अब्बास जफर ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर तब्बू की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए यह साझा किया है कि तब्बू उनकी फिल्म 'भारत' में शामिल होने वाली हैं और तब्बू के साथ काम करने के लिए वो बहुत उत्सुक हैं. गौरतलब है कि तब्बू और सलमान पिछली बार साल 2014 में फिल्म 'जय हो' में नजर आए थे. लेकिन तब्बू और प्रियंका को हमने इससे पहले कभी किसी फिल्म में साथ में नहीं देखा है.

अली अब्बास जफर और सलमान ने इससे पहले 'सुलतान' और 'टाइगर जिंदा है' में भी साथ काम किया है. बात की जाए फिल्म 'भारत' की तो यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म 'An Ode To My Father' की आफिशियल रीमेक है. 'भारत' को सलमान के जीजा और एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...