अडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से बौलीवुड का रुख करने वाली करणजीत कौर उर्फ सनी लियोनी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. अब सनी लियोनी अपनी ही बायोपिक के साथ आने वाली हैं. यह एक वेब सीरीज है जिसका नाम 'करणजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी आफ सनी लियोनी' है और इसमें सनी खुद अपना किरदार निभा रही हैं. इस वेबसीरीज की काफी दिनों से चर्चा हो रही थी. अब इसका टीजर भी सामने आ गया है.

लगभग 40 सेकंड के इस विडियो कि जरिए सनी लियोनी के सफर को दिखाने की कोशिश की गई है. इसमें सनी लियोनी के दो बिल्कुल अलग पहलू दिखाई दे रहे हैं.

सनी लियोनी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका टीजर शेयर किया है. इस टीजर के साथ कैप्शन में सनी ने लिखा है, 'मेरी जिंदगी जल्द ही एक खुली किताब होगी.'

इस ट्रेलर में टीजर की शुरुआत सनी की बचपन की तस्वीरों से होती है. इसके बाद पेंटहाउस मैगजीन के कवर पेज पर उनकी तस्वीर से लेकर अखबारों की हेडलाइन तक दिखाई गई है. इस वेबसीरीज का प्रीमियर 16 जुलाई को होने वाला है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर सनी को खूब तरीफें मिल रही हैं. सनी की ये वेबसीरीज 'ज़ी-5' ऐप पर शुरू होगी.

बता दें कि अडल्ट फिल्म स्टार रह चुकीं सनी ने रियलिटी शो बिग-बौस के जरिये बौलीवुड में एंट्री ली. साल 2011 में वह बिग बौस-5 में नजर आईं. इस शो में एंट्री ने पौपुलैरिटी के स्तर पर बहुत फायदा पहुंचाया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...