अपने प्रेमी आनंद आहूजा के संग विवाह रचाने के बाद सोनम कपूर ने अपना नाम बदलकर सोनम के आहूजा कर लिया था. लेकिन अब एक बार फिर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर अपना नाम बदलकर जोया सिंह सोलंकी करने का ऐलान किया है. इससे हर कोई हतप्रभ है.

पर सोनम कपूर का नाम बदलने का यह मसला पूरी तरह से 5 अप्रैल को प्रदर्शन के लिए तैयार फिल्म ‘‘द जोया फैक्टर’’ के प्रचार से जुड़ा है. सोनम कपूर ने फिल्म ‘‘द जोया फैक्टर’’ में दलकीर सलमान के साथ अभिनय किया है. इस फिल्म में सोनम के किरदार का नाम जोया सिंह सोलंकी है.

अनुजा चौहान के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘‘द जोया फैक्टर’’ की कहानी एक राजपूत लड़की जोया सिंह सोलंकी की है, जो कि अपनी विज्ञापन एजेंसी में काम करते हुए एक क्रिकेटर से मिलती है और 2010 विश्व कप क्रिकेट के दौरान जोया उस क्रिकेटर की लक्की चार्म बन जाती है.

यानी कि अपनी नई फिल्म के प्रचार के लिए सोनम ने अपने नाम बदलने का यह ऐलान इंस्टाग्राम व ट्वीटर पर किया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...