Reporting Live Movie Review: कहानी 'आजाद भारती' नाम के एक हिंदी न्यूज चैनल की प्राइमटाइम रिपोर्टर संध्या यादव (परिणीति चोपड़ा) की है. संध्या अपने सीनियर कैमरामैन विनोद शर्मा (देवेन भोजानी) के साथ टीआरपी लाने वाली खबरों के पीछे भागती है. इसी बीच विसरगांव में एक पुल गिर जाता है, जिस में स्कूली बच्चों से भरी बस नदी में डूब जाती है और ड्राइवर समेत 15 बच्चों की जान चली जाती है. जब संध्या और विनोद इस स्टोरी की पड़ताल करते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि नदियों से निकाले जा रहे इल्लीगल बालू खनन का नतीजा है. इस 'ब्राउन गोल्ड' के काले धंधे का ऊपरी सिरा राज्य के बड़े उद्योगपति आर वेलराज (नासर) तक जाता है, जिस की पहुंच नेताओं से ले कर न्यूज चैनलों के मालिकों तक है.

यहां से शुरू होती है सच को प्राइम टाइम पर चलाने का संघर्ष, जिस में आजाद भारती चैनल का मालिक श्याम सोलंकी (शेखर सुमन) और उस के कौर्पोरेट इंटरैस्ट बीच में आता है. वहीं, चीफ एडिटर विदुर दत्त (आदिल हुसैन) अपने सिद्धांतों और नौकरी के बीच पिसता हुआ दिखाई देता है. फिल्म की सब से बड़ी नाकामी यही है कि यह मीडिया में खबरें दबाने के खेल और इस के पीछे के कौर्पोरेट और राजनीतिक दबाव को गहराई से खंगालने की बात तो करती है मगर सहला कर निकल जाती है. टीवी न्यूजरूम का जो तनाव, राजनीति और खबरों को रोके जाने की जो जटिल प्रक्रिया होती है, उसे बेहद ढीले अंदाज में दिखाया गया है.

दूसरी बात, फिल्म में पत्रकारिता की बारीकियों का इतना भारी अभाव है कि सिर पटकने का दिल करता है. जैसे, संध्या और विनोद लंबी इन्वैस्टिगेशन के लिए जबतब निकल जाते हैं मगर इस बीच किसी तरह का कोआर्डिनेशन चैनल या एडिटर के साथ करते नहीं दिखाई देते, जो प्रैक्टिकल कम लगता है. अवैध बालू माफिया जैसे खौफनाक नैटवर्क का परदाफाश करना ऐसा लगता है जैसे किसी कालेज प्रोजैक्ट का काम हो. अब बताओ, चैनल के एडिटर को इतना भोला दिखाया गया है कि उसे अपने संस्थान के बारे में कुछ पता ही नहीं है. फिल्म में न तो कोई सौलिड डायलौग है, न स्क्रीन प्रेजैंस.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...