पिछले कई हफ्तों से बिग बौस के घर में पुनीश और बंदगी की नजदीकियां कुछ ज्यादा ही बढ़ती दिखीं. इसके चलते उन्हें कभी गार्डन में लगे बेंच पर तो कभी बेड पर साथ लेटे देखा गया. इसके बाद घरवालों ने इस बारे में बातें करना भी शुरू कर दिया.

वहीं घर में अब बंदगी और पुनीश के अलावा एक और जोड़ा बना है. ये जोड़ा है प्रियांक और बेनाफ्शा का. घर में रहते हुए प्रियांक और बेनाफ्शा की काफी नजदीकियां बढ़ चुकी हैं. वहीं प्रियांक और बेनाफ्शा भी पुनीश और बंदगी की तरह एक दूसरे के साथ ब्लैंकेट में नजर आए.

बाकी घर सदस्य जैसे हितेन, पुनीश, बंदगी, लव और विकास ने भी ये नजारा देखा वहीं हितेन ने कहा कि प्रियांक और बेनाफ्शा को ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि कुछ वक्त पहले तो वह पुनीश और बंदगी के लिए ऐसी बातें करते थे, अब वही चीज वह खुद कर रहे हैं.

इसके अलावा सलमान खान ने पुनीश और बंदगी को ये चेतावनी दी थी कि वह नेशनल टेलीविजन पर हैं, इस बात का ध्यान रखें. लेकिन यही बात अब प्रियांक और बेनाफ्शा भी मानने को तैयार नहीं हैं. इस बीच बेनाफ्शा और प्रियांक दोनों घर के बाथरूम में भी साथ नजर आए.

बिग बौस के अनसीन क्लिप में दिखाया गया, प्रियांक किसी बात से अपसेट हैं, वहीं वह बेनाफ्शा से भी बात नहीं करते. ऐसे में बेनाफ्शा प्रियांक को मानाती हैं. प्रियांक बेनाफ्शा से कहते हैं कि मुझे अभी अकेले रहने दो और वह बाथरूम की तरफ जाते हैं.

ऐसे में बेनाफ्शा उन्हें फौलो करती हुईं उनके साथ बाथरूम में घुस जाती हैं. इस दौरान बाथरूम का दरवाजा खुला रहता है. इसके बाद प्रियांक बेनाफ्शा से कहते हैं कि वह उनके लिए मर रहे हैं. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू होते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...