स्टार बन जाना बहुत आसान है लेकिन सीन में ढलना और कहेनुसार सीन करना वाकई टेढ़ा काम है. कई बार शूट करने में सितारों को चोट लग जाती है और कई बार वो असहज हो जाते हैं लेकिन शूटिंग नहीं रुकती. ऐसा ही एक वाक्या अपने जमाने की टॉप की हीरोइन मौसमी के साथ घटा था. मौसमी चटर्जी उस वक्त टॉप की हीरोइनों में शुमार थीं और इसकी वजह थी हर किरदार को तल्लीनता के साथ निभाना. लेकिन अपने करियर में उन्हें एक ऐसा सीन करने को मिला जिसने उन्हें रुला ही दिया.

फिल्म थी 'रोटी कपड़ा और मकान'. मनोज कुमार के लीड रोल वाली इस फिल्म में मौसमी के साथ एक रेप सीन शूट होना था. उस वक्त मौसमी चटर्जी प्रेग्नेंट थीं और तबियत भी ठीक नहीं रहती थी. इसलिए मौसमी इस बात को लेकर चिंता में थीं कि आखिर ये रेप सीन वो शूट कैसे करेंगी. चूंकि सीन फिल्म के लिए बहुत जरूरी था इसलिए मना भी नहीं कर सकतीं थी. इसलिए मौसमी चटर्जी ना चाहकर भी उस रेप सीन को करने के लिए तैयार हो गईं. लेकिन इस सीन की वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी.

दिन भी आ गया और माहौल भी तैयार किया गया. इस सीन को आटे के एक गोदाम में शूट किया जाना था. सीन के मुताबिक विलेन को मौसमी चटर्जी का ब्लाउज उतारना था जबकि बाकी गुंडे उन्हें पकड़कर रखने वाले थे. इसी खींचा-तानी के दौरान मौसमी के पूरे शरीर पर खूब सारा आटा गिर गया. आटा ना सिर्फ उनके मुंह में भर गया बल्कि बालों में भी चिपक गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...