स्टारडम हासिल करने के बाद से सलमान खान को हर ईद पर उनके प्रशंसकों से भरपूर ईदी देते आए हैं. लेकिन यह पहला मौका है, जब सलमान खान के प्रशंसकों से सलमान को ईदी नसीब न हो पायी.

जी हां! यह कटु सत्य है. स्टारडम हासिल करने के बाद से सलमान खान हर बार ईद के मौके पर ही अपनी फिल्म प्रदर्शित करते आए हैं. हर बार उनकी फिल्में ईद के कारण बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धन बटोरती रही हैं. मगर इस बार ईद के ही मौके पर 23 जून को प्रदर्शित सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ बॉक्स ऑफिस पर धन नहीं बटोर पा रही है.

स्टारडम के बाद सलमान खान के करियर की यह पहली फिल्म है, जिसकी बॉक्स ऑफिस पर इतनी दुर्गति हुई है. टयूबाइट ने शुक्रवार को 21.15 करोड़, शनिवार को 21.71 करोड़, रविवार को 22.45 करोड़ और सोमवार यानी कि ईद के दिन सबसे कम महज 19.09 करोड़ ही कमा सकी. यानी कि चार दिन में महज 83.86 करोड़ ही कमा सकी.

यहां यह ध्यान देना पड़ेगा कि सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने चौथे दिन 28.05 और ‘सुल्तान’ ने चैथे दिन 36.62 करोड़ कमाए थे. इतना ही नहीं ‘बजरंगी भाईजान’ ने शुक्रवार, शनिवार व रविवार इन तीन दिन में ही लगभग 103 करोड़, ‘सुल्तान’ ने तीन दिन में ही 105.53 करोड़ कमा लिए. उसे देखते हुए ‘ट्यूबलाइट’ने आधा व्यापार किया है.

अब सलमान खान के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस सप्ताह के खत्म होने तक सौ करोड़ की कमाई करना है.

‘ट्यूबलाइट’ की दुर्गति के लिए फिल्म के पटकथा लेखक व निर्देशक कबीर खान पूरी तरह से दोषी हैं. मगर यह बात पता नहीं क्यों सलमान खान नहीं समझ पाए. जब फिल्म आलोचकों ने फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की आलोचना की, तो सलमान खान ने फिल्म आलोचकों पर ही तंज कसा. अब सलमान खान अपने प्रशंसकों से क्या कहेंगे?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...