फिल्मी बाहुबाली के पहले भाग में जिस अवंतिका की सुंदरता पर फिदा होकर बाहुबली पर्वत को पार कर लेता है, उसी अवंतिका यानी तमन्ना की खूबसूरती के आजकल इंटरनेट पर खूब चर्चे हैं.

बाहुबली फिल्म के पहले भाग में बाहुबली और अवंतिका की कैमिस्ट्री में डायरेक्टर ने तमन्ना की खूबसूरती को बेहद सलीके और सादगी से पेश किया था. वे इस फिल्म में बेहद खूबसूरत लग रही थी.

लेकिन इन दिनों तमन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो बहुत ही हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं.

मुंबई की रहने वाली इस पंजाबी कुड़ी को बचपन से ही ऐक्टिंग का शौक था. वे 12 साल की उम्र से थिएटर करने लगी थीं. उनके स्कूल में एक प्रोड्यूसर के बच्चे भी पढ़ते थे. जब उस प्रोड्यूसर ने उन्हें स्कूल के सालाना जश्न में देखा तो अपनी अगली फिल्म में ले लिया. इस तरह तेरह साल की उम्र में ही उन्हें अपनी पहली फिल्म मिली. फिल्म का नाम था 'चांद सा रोशन चेहरा' (2005).

बारहवीं क्लास तक पढ़ीं तमन्ना के करियर में उनकी पहली तीन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ने के बाद डायरेक्टर शेखर कमुला की 'हैपी डेज' (2007) से बदलाव आया. कॉलेज लाइफ पर बनी इस फिल्म ने उन्हें आंध्र प्रदेश के युवा दिलों की धड़कन बना डाला. उनका फलसफा है कि काम करते रहो. इस पर अमल करते हुए वे तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय कर आगे बढ़ती रहीं. नतीजा आज वे तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की चहेती बन गई हैं.

तेलुगु के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं. चिंरजीवी के बेटे राम चरण तेजा (रच्छा), चिरंजीवी के छोटे भाई पवन कल्याण (कैमरामैन गंगा तो रामबाबू), अलु अर्जुन (बदरीनाथ), जूनियर एनटीआर (ऊसरावेली), नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य (100 परसेंट लव) और अब प्रभास.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...