नब्बे के दशक में अपने बैंड की शुरुआत करने वाला इंग्लिश पॉप गर्ल ग्रुप 'स्पाइस गर्ल्स' म्यूजिक वर्ल्ड में वापसी करने जा रही हैं. हाल ही में 'स्पाइस गर्ल्स' ने 16 सालों के लंबे गैप के बाद मिलकर अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया है.

'स्पाइस गर्ल्स' बैंड 1994 में बनाया गया था. इस बैंड का पहला एलबम था 'स्पाइस', जिसने रिलीज होते ही म्यूजिक वर्ल्ड में धमाल मचा दिया था. उस समय इस एलबम की पूरे विश्व में लगभग 31 मिलियन कॉपी बिकी थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. तब किसी फीमेल ग्रुप के एलबम की इतनी कापियां नहीं बिकी थीं. इसके बाद आए एलबम 'स्पाइसवर्ल्ड' को भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला. एलबम की लगभग 20 मिलियन कॉपियां बिकीं.

इस बैंड में गायिका गैरी हॉर्नर, मेल बी और एमा बन्टन शामिल हैं. ये सब 'डीप प्ले स्टूडियो' में एक सीक्रेट संगीत सत्र में जुटीं. बैंड की बाकी सदस्य मेल सी व विक्टोरिया बेकहम इस संगीत सत्र से नदारद रहीं.

'स्पाइस गर्ल्स' के पूर्व निर्माता एलियट केनेडी ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें लिखा, 'यह दिन इतिहास की किताबों में दर्ज करने के लिए है. 20 साल तक यह नहीं हुआ. उपयुक्त दोस्ती.' मेल बी ने पूरे बैंड की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा,‘‘मैं कहती हूं ऊलालाला.’’

बैंड का नया एकल गीत व अल्बम इस साल के आखिर में रिलीज होने उम्मीद है. उम्मीद है कि 'स्पाइस गर्ल्स' बैंड के नए सॉन्ग को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...