धूम सीरीज की अगली फिल्म 'धूम रीलोडेड: द चेज़ कंन्टीन्यूज़’ में इस बार एक युवा एक्टर लीड रोल निभाने वाले हैं. ये भी खबर मिली है कि अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा जो पिछली तीनों फिल्मों में थे इसमें नहीं होंगे.

एक सूत्र के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा (निर्माता) चाहते हैं कि धूम-4 युवाओं के लिए हो. और इसमें युवाओं के डैशिंग आइकन के तौर पर रणवीर सिंह प्राथमिकता में हैं. वे इन दिनों यशराज फिल्म्स के चहेते भी बने हुए हैं.

सलमान खान से नेगेटिव रोल निभाने के लिए बात चल रही है. ये दोनों तय हुए तो पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे होंगे. सलमान ने अन्य युवा एक्टर्स के साथ भी यूं काम नहीं किया है चाहे टाइगर श्रॉफ हों, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा या वरुण धवन.

रणवीर अभी आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग पैरिस में कर रहे हैं. कथित तौर पर उन्होंने धूम-4 के लिए हां कर दी है. सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग 2017 के आरंभिक महीनों में चालू हो जानी है. इसे नई विदेशी लोकेशंस पर शूट किया जाएगा. 'धूम-3’ की तरह चौथी फिल्म भी विजय कृष्ण आचार्य शूट कर सकते हैं.

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...