2011 में दिवाली के समय अनुभव सिन्हा निर्देशित और शाहरुख खान के अभिनय से सजी बड़े बजट की फिल्म ‘रा वन’ प्रदर्शित हुई थी. बौलीवुड में ‘रा वन’ की गिनती असफल फिल्म के रूप में होती है, पर इस तथ्य को स्वीकार करने के लिए फिल्मकार अनुभव सिन्हा तैयार नहीं है. अनुभव सिन्हा का मानना है कि फिल्म ‘रा वन’ को असफल कहना एक फैशन बन गया है.

गौरतलब है की ‘रा वन’ के बाद उन्होंने फिल्म निर्देशन से तौबा कर ली थी. अब पूरे 5 साल बाद वह अपनी पहली और स्लीपर हिट फिल्म ‘तुम बिन’ का सिक्वअल ‘तुम बिन 2’ लेकर आ रहे हैं, मगर अनुभव सिन्हा ‘तुम बिन 2’ को सिक्वअल फिल्म नहीं मानते हैं. उनका मानना है कि ‘तुम बिन 2’ की कहानी अलग है.

हाल ही में अनुभव सिन्हा से ‘सरिता पत्रिका’ की मुलाकात हुई. हमने उनसे एक सीधा सवाल किया कि 2011 में फिल्म ‘रा वन’ के एक्शन दृष्यों की चर्चा हुई थी, मगर ‘रा वन’ को बॉक्स ऑफिस पर सफलता क्यों नहीं मिली थी. इस पर ‘सरिता पत्रिका’ से अनुभव सिन्हा ने कहा, ‘ऐसा लोगों ने प्रचारित किया, पर यह हकीकत नहीं है. मैं ‘रा वन’ को बिलकुल असफल नही मानता. मुझे एक बहुत बड़ा तबका मिलता है, जिसे ‘रा वन’ बहुत पसंद है और लगभग उतना ही बड़ा तबका मिलता है, जिसे ‘रा वन’ से नफरत है. 2011 में ‘रा वन’ ने करीबन 155 करोड़ रूपए कमाए थे. पर लोगों के लिए फैशन हो गया है, यह कहना कि ‘रा वन’ असफल फिल्म थी. इसके निर्माता ने मुझे बताया कि उन्होंने इस फिल्म से पैसा कमाया है. लेकिन मैं अपने आपको बरी नहीं कर रहा हूं. मैं इस बात को मानता हूं कि मुझे ‘रा वन’ को जितनी अच्छी फिल्म बनाना चाहिए था, उतनी अच्छी फिल्म नही बना पाया था.’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...