फिल्म ‘‘नीरजा’’ में एक अमेरिकन का किरदार निभाने वाले प्रशांत गुप्ता की अमेरिका में काफी पूछ होने लगी है. इसी के चलते अमेरिका में दो तीन कार्यक्रमों में उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुलाया जा चुका है. खुद इस बारे में प्रशांत गुप्ता कहते हैं-‘‘मुझे जो अमेरिका में सम्मान दिया जा रहा है, उसको लेकर मैं बहुत अभिभूत हूं. मुझे लांग आइलैंड, न्यूयार्क में बाबी देओल के साथ इंडिया डे परेड पर ग्रैंड मार्शल के तौर पर बुलाया गया. मेरे लिए तो यह बहुत बड़े सम्मान की बात थी कि मुझे मुंबई से न्यूयार्क के आईलैंड बुलाया गया. वहां का मेरा अनुभव बहुत सुखद रहा. मेरी मुलाकात तमाम ऐसे प्रशंसकों से हुई, जिन्हें मैं जानता तक नहीं था. इसके बाद मुझे दूसरी बार अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में यूनिक फिल्म फेस्टिवल में अम्बेसडर के रूप में बुलाया गया. यह दोनों अवसर मुझे अगस्त माह में मिले.’’

भारत में प्रशांत गुप्ता तमाम फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं. खुद प्रशांत गुप्ता कहते हैं-‘‘मैंने नसीरूद्दीन शाह और अरशद वारसी के साथ फिल्म इरादा की है. इसके अलावा प्रसन्नजीत के साथ मैंने एक युद्ध फिल्म की है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...