रणबीर कपूर के सितारे गर्दिश से उबर ही नहीं पा रहे हैं. रणबीर कपूर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनके सितारे चमकना शुरू हों और वह पुनः फिल्मों में अभिनय करें, उनकी फिल्में बाक्स आफिस पर धमाल करें, मगर उनके सितारे उनका साथ नहीं दे रहे हैं. सूत्रों के अनुसार करण जौहर अपनी फिल्म ‘‘ऐ दिल है मुश्किल’’ को दिवाली के समय रिलीज करने वाले हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन व रणबीर कपूर सहित दर्जन भर कलाकार हैं. रणबीर कपूर ने अपने सितारों को चमकाने के लिए ही अपने मित्र अयान मुखर्जी की सुपर हीरो वाली फिल्म ‘‘ड्रागान’’ अनुबंधित की है.

रणबीर कपूर खुश थे कि सब कुछ सही हो जाएगा. क्योंकि अयान मुखर्जी अपनी फिल्म ‘‘ड्रागान’’ की शूटिंग जनवरी 2017 में शुरू करना चाहते हैं. मगर  रणबीर कपूर की यह खुशी टिक नहीं पायी. अब खबर है कि राज कुमार हिरानी ने संजय दत्त की बायोपिक फिल्म की शूटिंग भी जनवरी 2017 में करना चाहते हैं. जिसमें रणबीर कपूर की ही मुख्य भूमिका हैं. दोनों ही फिल्में बहुत अलग हैं. दोनों ही फिल्मों में रणबीर कपूर का गेटअप व लुक बहुत अलग है. ऐेसे में एक साथ दोनों फिल्मों की शूटिंग करना संभव नहीं. मगर बेचारे रणबीर कपूर क्या करें..उन्हे लग रहा है कि वह फिर बुरे फंस गए..अब वह किस फिल्म को ठुकराएं और आफत मोल लें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...