सफलता को पाना बड़ा मुश्किल होता है. सफलता की उंचाईयों को छूते ही इंसान पर कई तरह के आरोप लगने शुरू हो जाते हैं. अभी 2016 के जनवरी माह में मुंबई की एक महिला ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. वह मामला किसी तरह से रफा दफा हुआ, तो अब नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर उनके छोटे भाई की पत्नी आफरीन ने दहेज प्रताड़ना के साथ साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है.

नवाजुद्दीन पिछले 15 दिन से अपने गांव मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना गांव में ही हैं और उनके भाई मिनाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आफरीन ने एसएसपी से शिकायत की है कि नवाजुद्दीन व उनके परिवार का हर सदस्य उन्हे दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहता है. आफरीन का आरोप है कि नवाजुद्दीन ने उसके पेट में लात मार कर उसका गर्भ गिराने का भी प्रयास किया.

आफरीन और मिनाजुद्दीन की शादी अभी 31 मई 2016 को ही हुई थी. आफरीन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नवाजुद्दीन, मिनाजुद्दीन व उनके परिवार के सदस्य उसे धमकाते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके साथ हैं. इसलिए उन्हें किसी का डर नही. पर एसएसएसपी ने इस मामले की जांच का जिम्मा बुढाना के पुलिस इंस्पेक्टर को सौंपा है. इस मामले में नवाजुद्दीन से बात नही हो पायी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...