अमरीकन मूल की अदाकारा नरगिस फाखरी ने जब से बौलीवुड में कदम रखा है, तब से वह लगातार हिट फिल्में देती जा रही हैं. इन दिनों वह फिल्म‘अजहर’को लेकर उत्साहित है. जिसमें उन्होने मो.अजहरुद्दीन की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री संगीता बिजलानी का किरदार निभाया है. खुद नरगिस फाखरी बताती हैं-‘‘मुझे अपना किरदार बहुत पसंद आया. फिल्म‘अजहर’में मैने संगीता बिजलानी का किरदार निभाया है. यह एक डैशिंग, स्टाइलिश, फैशनेबुल किरदार है. 1990 के दशक की ज्वेलरी व कास्ट्यूम पहनना मेरे लिए बहुत बेहतरीन /फैंटास्टिक अनुभव रहा.

मैं इस किरदार के साथ कुछ हद तक रिलेट कर पायी. क्यांकि मेरी ही तरह यह भी किरदार भी पहले माॅडल और फिर अभिनेत्री बनी. एक इंसान के तौर पर मैं उनके साथ जुड़ सकी.यह बहुत ही रोचक किरदार है. संगीता बिजलानी व मो.अजहरुद्दीन की प्रेम कथा को दर्शक अजहरुद्दीन की आॅंखों से देख सकेंगे. मगर मैंने अपनी निजी जिंदगी में किसी शादीशुदा पुरुष से प्यार नहीं किया.’’
संगीता बिजलनी के किरदार के साथ न्याय करने के लिए नरगिस फाखरी ने उनकी कुछ पुरानी फिल्में देखी. वह कहती हैं-‘‘इस किरदार को निभाने से पहले मैंने संगीता बिजलानी के अभिनय से सजी कुछ फिल्में देखीं. निर्देशक से पूरी कथा को समझा. वर्कशाप किया. मैंने खुद कोई रिसर्च नहीं किया.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...