पिछले कुछ दिनों से सलमान खान और रोमानियन अभिनेत्री से 27 दिसंबर को होने वाली शादी की खबर को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है. एक प्रेस कॉफ्रेंस में सलमान खान ने मीडिया से कह दिया कि वह अपनी शादी की खबर मीडिया की बजाय ट्विटर पर देंगे. पर दूसरे ही दिन एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए सलमान खान ने अपनी तरफ से शादी की खबर का अंत करने का प्रयास किया.

उधर लूलिया वेंटूर को लेकर कई तरह की खबरें गर्म रही हैं. कहा जाता रहा है कि लूलिया वेंटूर शादीशुदा हैं, पर इससे सलमान खान को कोई एतराज नहीं है. इधर विवाद उठ रहे थे, हंगामा मचा हुआ था. पर लूलिया वेंटूर चुप थी. पर सलमान खान द्वारा एक अंग्रेजी अखबार से शादी को लेकर लंबी बात किए जाने के बाद अब तक चुप रही लूलिया वेंटूर ने भी चुप्पी तोड़ दी.

लूलिया ने शादी के मसले पर उठ रहे सारे विवादों का जवाब देने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट ‘इंस्टाग्राम’ को चुना. लूलिया वेंटूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा है-‘‘प्यारे दोस्तों, मुझे नहीं लगता कि किसी भी अफवाह पर सफाई दी जानी चाहिए. लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं स्पष्ट रूप से बता दूं कि अब तक मेरी किसी से भी शादी नहीं हुई है. और मुझे अपनी शादी की पोशाक पहनने की भी कोई जल्दी नहीं है. ईश्वर का आशीवार्द हम सबके साथ रहे..’’

मजेदार बात यह है कि लूलिया वेंटूर ने अपने शादीशुदा न होने की सफाई देने के साथ ही शादी को लेकर गर्म खबर पर सफाई दे डाली. पर उन्होने कहीं भी सलमान खान का जिक नहीं किया..अब इसे क्या माना जाए...!!

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...