उत्तराखंड की रहने वाली भावना बर्थवाल जूडो की नेशनल प्लेयर रहीं. पहाड़ पर रहने वाली लडकियां वैसे भी बहुत मजबूत होती हैं. भावना की रूचि खेल के साथ साथ एक्टिंग और फैशन में भी थी. ऐसे में उन्होंने जूडो प्लेयर के बजाय एक्टिंग में करियर बनाने की तैयारी शुरू कर दी.

भावना कहती हैं, ‘मैंने उत्तराखंड की रीजनल फिल्मों और म्यूजिक एलबम में काम करना शुरू किया. सैकडों की संख्या में इसको किया. 9 साल उत्तराखंड में काम करने के बाद मुम्बई की राह पकड़ी. यहां पर डांस शो, टैलेंट हंट, शॉर्ट फिल्मस, विज्ञापन फिल्मों और साउथ फिल्म में काम किया.’

भावना का एक्टिंग के क्षेत्र में कोई बैकग्राउंड नहीं है. इसके बाद भी उन्होंने मेहनत करके अपना एक मुकाम हासिल किया. भावना का एक सीरियल ‘सौ करोड़ की बोतल’ आने वाला है. इससे भावना को बहुत उम्मीद है.

भावना कहती हैं, ‘युवाओं के लिये कोई काम मुश्किल नहीं है. बस उनको मेहनत और लगन से काम करना चाहिये. एक्टिंग के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं को अपने पर भरोसा करके इस क्षेत्र में आना चाहिये.’

‘नये फैशन और ड्रेस के बारे में बात करते हुए भावना ने कहा कि ‘हर वह फैशन किया जा सकता है जिसे आप आसानी से पहन सकें. इसके अलावा यह जरूरी होता है कि वह खुश रहे और अपने आसपास वैसा ही माहौल रखे. खुश रहने से खूबसूरती बढती है.’

भावना को घूमने, डांस करने का शौक है. भावना का कहना है कि फिल्मो में सफलता के लिये सही और अच्छे मौके का मिलना जरूरी होता है. सही मौका मिलने से पहचान बन जाती है. अब यह बात मायने नहीं रखती कि आप छोटे या बड़े शहर के रहने वाले हैं. जरूरी यह होता है कि आप हर तरह के काम सही दिशा में करते रहें. इससे कभी निराशा नहीं होती और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहती है. पहाडों क रहने वाली बहुत सारी लड़कियों ने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है. ऐसे में मुझे भी कोई परेशानी नहीं है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...