टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' के बाद जेनिफर विंगेट टीवी पर बहुत ज्यादा नजर नहीं आईं. इसके बाद वह कई शो होस्ट करते दिखीं लेकिन किसी खास किरदार से सुर्खियां नहीं बटोरी. लेकिन अब जेनिफर ने सीरियल 'बेहद' से जबरदस्त कमबैक किया है. देखते ही देखते उन्होंने इस शो में अपने माया के किरदार से दर्शकों को दीवाना बना दिया है.
जेनिफर के लिए दर्शक ऐसे दीवाने बन गए कि वह और उनका शो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. यह उनकी पॉप्युलैरिटी ही है कि शो की टीआरपी ने छलांग मारी और एक अलग ऊंचाई पर पहुंच गया यह शो.
अब खबरें आ रही हैं कि शो के हिट होते ही जेनिफर की फीस भी बढ़ गई है. कहा जा रहा है कि अब जेनिफर सबसे ज्यादा फीस पानेवाली टीवी ऐक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह बिना बालों के नजर आ रहीं. हालांकि, उनका यह बदला हुआ लुक उनके शो का ही एक हिस्सा था.
रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले जेनिफर को एक ऐपिसोड के लिए 80-85 हजार रुपए मिलते थे, लेकिन अब उनकी फीस बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई है.
दरअसल, कहा जा रहा है कि उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें कई अन्य चैनल और प्रोडक्शन हाउस से ऑफर आने लगे. इस डर से चैनल ने फौरन उनकी फीस बढ़ा दी और एक ऐपिसोड का एक लाख रुपए कर दिया.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
25% की बचतडिजिटल
USD99 USD49 /Yearसब्सक्राइब करेंफायदे ▼
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल
USD200 USD149 /Yearसब्सक्राइब करेंफायदे ▼
- 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख




