कश्मीर के उरी क्षेत्र पर हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों की चुप्पी को देखते हुए ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ ने बौलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर बैन लगाने के अलावा पाकिस्तानी कलाकारों ने जिन भारतीय फिल्मों मे अभिनय किया है, उन्हें प्रदर्शित न होने देने की धमकी दी.

इसके बाद बौलीवुड दो खेमों में बंट गया. पर पाकिस्तानी कलाकारों के कानों पर जूं नहीं रेंगी. ‘इम्पा’ द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने के आदेश के बाद भी पाकिस्तानी कलाकारों के कानों पर जूं नहीं रेंगी. जबकि पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के अभिनय से सजी शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के प्रदर्शन की तारीख बदल दी गयी.

फवाद खान के अभिनय से सजी करण जोहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के प्रदर्शनन को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है. करण जोहर ने बहुत हाथ पैर मार लिए. पर सूत्रों के अनुसार अब करण जोहर की भी हालत खराब हो गयी है. क्योंकि कई फिल्म एक्जबीटरों ने करण जोहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को प्रदर्षित करने से मना कर दिया.

इतना ही नहीं अब तो सिनेमाघर मालिकों ने भी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को प्रदर्शित करने से साफ मना कर दिया. सूत्रों के अनुसार इस तरह के हालात बनने के बाद करण जोहर ने अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को अब 28 अक्टूबर की बजाय 2017 में करने का निर्णय ले लिया है.

इतना ही नहीं पाकिस्तानी गायकों शफाकत अमानत अली व आतिफ असलम का भारत में होने वाले म्यूजिक कंसर्ट के स्थगित हो जाने के बाद सात अक्टूबर की दोपहर तक पाकिस्तानी गायक शफाकत अमानत अली ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए उरी पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...