श्रीराम राघवन की फिल्म ‘बदलापुर’ काफी सराही गई थी. इस रिवेंज ड्रामा में अभिनेता वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जुगलबंदी काफी बढि़या थी. अब इस फिल्म के निर्माता फिल्म का सीक्वल प्लान कर रहे हैं. पर इस बार फिल्म में वरुण और नवाज को नहीं देख सकेंगे क्योंकि पार्ट-2 में नई टीम कास्ट की जा रही है. निर्देशक इस सीक्वल के लिए दीपिका पादुकोण को साइन कर रहे हैं. दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में साइन करने की एक वजह यह भी कि इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान की लगभग सभी फिल्मों में दीपिका नजर आई हैं, इसलिए वे उन की पहली पसंद हैं.

‘कौकटेल’, ‘लव आजकल’ और ‘फाइडिंग फैनी’ जैसी फिल्मों में वे दिनेश के साथ काम कर चुकी हैं. इतना ही नहीं, दिनेश विजान की बतौर डायरैक्टर पहली फिल्म ‘राबता’ में भी दीपिका ने आइटम सौंग किया है. जिस तरह से ‘कहानी’ फिल्म के सीक्वल में विद्या बालन को बदला लेते हुए दिखाया गया था, शायद वैसे ही दीपिका ‘बदलापुर’ के इस भाग में बदला लेती दिखेंगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...