पनामा लीक विवाद में आए अपने नाम को ले कर बिग बी सफाई भी नहीं दे पाए थे कि एक और मुश्किल ने उन्हें घेर लिया. दरअसल, 5 साल पुराने आयकर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग को अमिताभ से जुड़े इस केस को दोबारा खोलने की परमिशन दे दी है. जबकि इसी मामले में उन्हें बौंबे हाईकोर्ट से राहत पहले ही मिल चुकी है. टीवी शो केबीसी से जुड़े इस मामले में बिग बी काफी अरसे से उलझे हैं. मामला कुछ यों था कि उन्होंने कुछ साल पहले इस शो से होने वाली इनकम को कम दिखाया था. विभाग को इस बात पर आपत्ति है कि उन्होंने आय का मोटा हिस्सा अपनी आय में दिखाने के बजाय एबीसीएल में दिखाया. वैसे, इस मामले के अलावा वे जमीन के एक मामले में भी उलझ चुके हैं. इस उम्र में इतने कानूनी पेंच वाकई परेशान करने वाले हैं लेकिन खुद को निर्दोष साबित तो उन्हें करना ही होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...