2012 की चर्चित फिल्म ‘‘एक था टाइगर’’ की सिक्वअल फिल्म ‘‘टाइगर जिंदा है’’ के निर्देशक अली अब्बास जफर अपने ट्वीटर एकाउंट पर जो कुछ पोस्ट कर रहे हैं, उस पर यदि गौर फरमाया जाए, तो यह बात साफ तौर पर उभर कर आती है कि फिल्म ‘‘टाइगर जिंदा है’’ के निर्देशन को लेकर अली अब्बास कितना अधिक दबाव व तनाव से गुजर रहे हैं. ऐसा होना स्वाभाविक भी है.

सलमान खान व कटरीना कैफ अभिनीति फिल्म “एक था टाइगर” एक सफल फिल्म थी, जिसके निर्देशक कबीर खान थे, जबकि अब इसी फिल्म के सिक्वअल ‘‘टाइगर जिंदा है’’ का निर्देशन कबीर खान की बजाय अली अब्बास जफर कर रहे हैं. इसी के चलते उन पर दबाव ज्यादा है. तभी तो अली अब्बास जफर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले मध्य यूरोप व उत्तरी अमेरिका घूम के वहां शूटिंग की लोकेशन का जायजा लेकर वापस लौटे है. अब उनके ट्वीटर एकाउंट से साबित होता है कि जिस काम को सहायक निर्देशकों  को करना चाहिए, वह काम भी खुद अली अब्बास जफर अंजाम दे रहे हैं. जिससे शूटिंग के समय समस्या न आए. इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जिन हथियारों को सलमान खान चलाने वाले हैं, उन हथियारों की सफाई करने का काम खुद अली अब्बास जफर कर रहे हैं और उसकी फोटो भी ट्विटर पर उन्होंने पोस्ट की है. एक निर्देशक का इस तरह हर बारीक से बारीक चीज पर ध्यान देना एक अच्छा संकेत है, मगर इन चीजों को ट्विटर पर फोटो के साथ ट्वीट कर अली अब्बास जफर अपनी इस मेहनत, इस तैयारी से किसे प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, यह तो वही जाने.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...